South Africa T20 WC Squad: साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय प्रोटियाज टीम में ट्रिस्टन स्टब्स में रयान रिकेल्टन को जगह नहीं दी गई है. एडम मार्करम को विश्व कप के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है. डेवाल्ड ब्रेविस को भी टीम में रखा गया है. क्विंटन डिकॉक को विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है. फिट होकर कगिसो रबाडा टीम में लौट आए हैं.
साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान
साउथ अफ्रीका ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. एडम मार्करम के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि रयान रिकेल्टन के ऊपर सिलेक्टर्स ने क्विंटन डिकॉक को तरजीह दी है. टॉनी डी जॉर्जी और डेनोवन फरेरा को भी टीम में जगह मिली है. साउथ अफ्रीका के लिए अब तक सिर्फ 2 टी-20 मैच खेलने वाले जेसन स्मिथ को भी टीम में शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल, रिकवर होने में लगेगा लंबा समय
कॉर्बिन बॉश भी सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं. वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर भी वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर ट्रिस्टन स्टब्स को सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया है.
रबाडा संभालेंगे गेंदबाजी की कमान
तेज गेंदबाजी की कमान फिट होकर लौटे कगिसो रबाडा के हाथों में सौंपी गई है. रबाडा का साथ मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी देते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही एनरिक नॉर्किया को भी टीम में रखा गया है. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी केशव महाराज को दी गई है और उनका साथ जॉर्ज लिंडे देते हुए दिखाई देंगे. टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका अपने अभियान का आगाज कनाडा के खिलाफ 9 फरवरी को करेगी. टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई की टीम मौजूद हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: एडम मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, डोनेवन फरेरा, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines