Sourav Ganguly: लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आए थे. जहां पर वो कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में गए थे. फैंस इस दौरान उन्हें नहीं देख सके थे. जिसके कारण ही वो आयोजकों से नाराज हो गए और स्टेडियम में तोड़फोड़ कर दी थी. इस इवेंट से अर्जेंटीना फैन क्लब ऑफ कोलकाता के अध्यक्ष उत्तम साहा मौजूदा समय में कैब के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली का नाम भी जोड़ रहे थे. जिससे नाराज होकर दादा ने अब 50 करोड़ का मानहानि केस दर्ज करा दिया है.
सौरव गांगुली ने किया मानहानि केस
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता के लाल बाजार में अर्जेंटीना फैन क्लब ऑफ कोलकाता के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि केस दर्ज करा दिया है. दादा का आरोप है कि उन्हें लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में जानबूझकर फंसाया जा रहा है. इसके अलावा गांगुली का मानना है कि साहा उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अपमान जनक बया देकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. दादा का मानना है कि एक उद्देश्य के साथ ही साहा उनके खिलाफ ये आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि इन आरोपों को कोई आधार नहीं है और इन्हें गलत तरीके से फैलाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: साल 2025 में टूटे 10 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा था पीछे
घटना के दिन स्टेडियम में थे सौरव गांगुली
बता दें कि साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी का इवेंट हुआ था. जहां पर उस दिन सौरव गांगुली भी मौजूद थे. दादा उस दिन स्टेडियम में मचे हलचल को देखकर खुश नहीं थे. जिसके कारण ही वो इवेंट को जल्दी ही छोड़कर चले गए थे. गांगुली ने इसके साथ ही साफ कर दिया है कि इस इवेंट से उनका कोई भी कनेक्शन नहीं था. वो वहां सिर्फ गेस्ट के रूप में गए थे. गांगुली के वकीलों ने केस को लेकर साफ कर दिया है कि उत्तम साहा के लगाए गए आरोपों से दादा की छवि को नुकसान पहुंचा है.
ये भी पढ़ें: भारत में क्यों नहीं होते हैं आईपीएल के ऑक्शन? BCCI ने अब कर दिया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines