SL vs UAE: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार के दिन यूएई के कार्तिक मय्यपन ने कमाल कर दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया। कार्तिक मय्यपन ने जिलॉन्ग के साइमंड्स स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप-ए के क्वालीफायर मुकाबले में लगातार 3 गेंद पर 3 विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
https://twitter.com/76z80/status/1582309088968716288?s=20&t=TmZwbrPPAhx8ZydtL6MLng
कार्तिक मयप्पन टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की ये पहली हैट्रिक है।
कार्तिक ने ऐसे पूरी की हैट्रिक
- कार्तिक ने श्रीलंका की पारी के 15वें ओवर में हैट्रिक ली। इस ओवर की चौथी गेंद पर भानुका राजपक्षे को काशिफ दाउद के हाथों कैच आउट करवाया। मय्यपन की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर की तरफ थी। इस पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में राजपक्षे डीप कवर में कैच आउट हो गए।
- कार्तिक मय्यपन ने अगली ही गेंद पर चरिथ असालंका को अपना शिकार बनाया। यह गेंद गुगली थी, जिसमें अतिरिक्त उछाल था। इस गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में असलंका गच्चा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के ग्लव्स में समा गई।
- इसके बाद स्ट्राइक पर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका आए। मय्यपन ने तीसरी गेंद भी गुगली फेंकी, जिसे श्रीलंकाई कप्तान नहीं पढ़ पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह उन्होंने हैट्रिक पूरी की।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1582307959056789505?s=20&t=_rckqC_vTkTi_chgwlrIKg
श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 152 रन
मय्यपन की हैट्रिक के अलावा जाहूर खान ने दो और अयान अफ्जल खाप तथा आर्यन लाकड़ा ने एक-एक विकेट झटका। इन गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन के चलते यूएई ने अपने दूसरे क्वालीफयर मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट पर 152 रन पर रोक दिया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines