SL vs UAE: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में आज श्रीलंका और यूएई (SL vs UAE) के बीच क्वालीफाई मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में एक तरफ जहां यूएई के लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन (Karthik Meiyappan) हैट्रिक लेकर छा गए तो वहीं दूसरी तरफ बेसिल हमीद ने अविश्वनीय कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। श्रीलंका के पथुम निशांका ने कवर के ऊपर से पूरी दम लगाकर तेज शॉट खेला था, जिसे बेसिल हमीद ने हवा में उड़ते हुए लपक लिया।
19वें ओवर में लिया गया शानदार कैच
यूएई के लिए 19वां ओवर जाहूर खान लेकर आए थे। ओवर की चौथी गेंद पर पथुम निशांका ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की थी। बल्ले से गेंद का कनेक्शन भी शानदार था, लेकिन फील्डर बासिल हमीद ने दौड़ते हुए खतरनाक डाइव लगाई और मुश्किल कैच को आसान बना दिया। इस कैच को देख बल्लेबाज भी हैरान रह गया।
बेसिल हमीद हवा में उड़ते और लपक लिया कैच
बेसिल हमीद द्वारा लिए गए अनोखे कैच का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमीद गेंद पर चीते की तरह झपटे और हवा में उड़ते हुए कैच पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने घुटने पर बैठकर दोनों हाथ हवा में उठाए और जश्न मनाया।
https://twitter.com/shahbazmajeeed/status/1582310365794545664?s=20&t=TmZwbrPPAhx8ZydtL6MLng
मैच का हाल
इस मैच में श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। इस टारगेट के जवाब में यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही। 14 ओवर तक यूएई के 52 रन पर 8 विकेट हो चुके हैं। श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके हैं। 2 विकेट वानिंदु हसरंगा ने भी लिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसानका, कुशल मेंडिस, डी डी सिल्वा, चरित अशलंका, बी राजपक्षे, डी शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा , दुश्मंथा चमेरा, प्रमोद मदुशन।
UAE: वसीम मुहम्मद, सीपी रिजवान (कप्तान), आर्यन लाकरा, वी अरविंद, चिराग सूरी, बासिल हमीद, काशिफ दाऊद, अयान अफजल खान,के मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
44 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines