SL vs PAK: 16 जुलाई से पाकिस्तान टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है। इसके लिए टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। अब इस सीरीज पर पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और पीसीबी चीफ रहे रमीज राजा कॉमेंट्र बॉक्स में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद इस बाती की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है।
कॉमेंट्री में अपनी विशेषज्ञता के लिए विश्व भर में मशहूर रमीज राजा पूरी सीरीज में कमेंट्री करते हुए नजर आने वाले हैं। पाकिस्तान टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 16 जुलाई को गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, इसके बाद अगला मुकाबला कोलंबो में होगा।
पीसीबी अध्यक्ष बनते ही छोड़ दी थी कॉमेंट्री
आपको बता दें कि सितंबर 2021 में पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद पूर्व क्रिकेटर ने कमेंट्री करने से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, उनके कार्यकाल में कटौती कर दी गई, जब उन्हें और अन्य पीसीबी सदस्यों को केवल एक वर्ष के बाद उनके पदों से हटा दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप नजम सेठी के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
पिछली बार 1-1 पर ड्रॉ हुई थी सीरीज
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान टीम ने आखिरी बार जुलाई 2022 में श्रीलंका का दौरा किया था। वहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुई थी। पहला मुकाबला पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट में मेजबान श्रीलंका ने 246 रनों की जीत के साथ सीरीज बराबर कर ली थी।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज शेड्यूल
पहला टेस्ट- 16 जुलाई से 20 जुलाई
दूसरा टेस्ट- 24 जुलाई से 28 जुलाई
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
9 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
12 mins agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
2 hrs agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines