नई दिल्ली: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। पहला टेस्ट 16 जुलाई को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 से 28 जुलाई तक सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो की यात्रा करेंगी।
और पढ़िए – आमिर सोहेल ने पीसीबी मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ भेजा लीगल नोटिस, उठाई ये मांग
9 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी टीम
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 के तहत बाबर आजम की टीम 9 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और 11 और 12 जुलाई को दो दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी। पाकिस्तान ने आखिरी बार जुलाई 2022 में श्रीलंका का दौरा किया था। जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ हुई थी। पाकिस्तान ने यहां पहले टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ चेज किया। उसने 342 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पहला टेस्ट चार विकेट से जीता। मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट में 246 रन की जीत के साथ सीरीज में वापसी की थी।
और पढ़िए – श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी को तैयार नसीम शाह, ये होगा टेस्ट सीरीज का चैलेंज
पाकिस्तान ने आखिरी बार 2014 में सिंघली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में एक टेस्ट खेला था। उन्होंने मैदान पर छह टेस्ट खेले हैं, जिनमें से एक में जीत, एक में हार और अन्य चार मैच ड्रॉ हुए।
पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल:
9 जुलाई – पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंचेगी
11 और 12 जुलाई – वार्म अप मैच
16-20 जुलाई – गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट
24-28 जुलाई- सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में दूसरा टेस्ट
पाकिस्तान टीम:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान ( उप-कप्तान, विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा , सरफराज अहमद (wk), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
14 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines