नई दिल्ली: इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने जब से टेस्ट क्रिकेट में एग्रेसिव क्रिकेट यानी ‘बैजबॉल’ को इंट्रोड्यूस किया तबसे दुनियाभर की कई टीमें बेखौफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं। जहां एक ओर भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ जमकर तूफान मचाया तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका को महज 166 रनों पर ढेर कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ पारियां खेलीं।
बॉबीबॉल क्या नई बला है?
इमाम उल हक के 6 रन पर आउट होने के बाद शान मसूद और अब्दुल्लाह शफीक ने जमकर तबाही मचाई। दोनों बल्लेबाज लगभग 100 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने महज 16.1 ओवर में ही 100 रन ठोक डाले। इसके बाद से ही ‘बॉबीबॉल’ ट्रेंड कर रहा है। ये बॉबीबॉल क्या नई बला है? आइए जानते हैं…
बाबर आजम के निकनेम से बना बॉबीबॉल
दरअसल, पाकिस्तान और बाबर आजम के फैंस इसे बाबर के निकनेक ‘बॉबी’ से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि ये पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए नया दौर है, जिसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शामिल है। शान मसूद और अब्दुल्लाह शफीक की 42 गेंदों में 50 रन की पार्टनरशिप इसका एक उदाहरण है।
मैच के स्कोर की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 28.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। अब्दुल्लाह शफीक 99 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक 74 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं कप्तान बाबर आजम 21 गेंदों में 8 रन बनाकर उतरेंगे। शान मसूद 47 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने स्टंप्स तक 21 रनों की लीड ले ली है।
संबंधित खबरें
जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
40 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
57 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines