हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs PAK: नसीम शाह बदकिस्मत या रमेश मेंडिस का लक? एक ओवर की 3 गेंदों ने मचा दी खलबली, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में गजब नजारा देखने को मिला। पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नसीम शाह को एक ओवर में तीन बार विकेट का चांस मिला, लेकिन बदकिस्मती से वे एक भी विकेट नहीं चटका पाए। ये नजारा 62वें ओवर में देखने को मिला।

पाकिस्तान का रिव्यू बर्बाद

नसीम ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो ये बल्लेबाज रमेश मेंडिस के पैर से जा टकराई। ऐसे में नसीम ने अपील की तो अंपायर ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने रिव्यू अपील की, जिसमें बॉल ट्रैकिंग से नजर आया कि ये लेग स्टंप को मिस कर रही थी। ऐसे में पाकिस्तान ने अपना रिव्यू खो दिया।

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1684511937718108160

विज्ञापन

रमेश मेंडिस ने रिव्यू लेकर बचा लिया विकेट

अब बारी थी तीसरी गेंद की। नसीम की बॉल एक बार फिर स्विंग होकर मेंडिस के घुटनों से जा टकराई। नसीम ने तुरंत अपील की और इस बार अंपायर ने आउट दे दिया। इस पर मेंडिस ने रिव्यू लिया तो उसमें नजर आया कि बॉल स्टंप्स के काफी नजदीक से होकर गुजर रही थी, लेकिन टकराती नहीं। इस तरह मेंडिस एक बार फिर बच गए।

तीन गेंदों में तीन बार आउट होने से बच गए रमेश मेंडिस 

अब नसीम ने जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद फेंकी तो एक बार फिर घुटनों से टकरा गई। इस बार फिर अपील हुई और अंपायर ने आउट देने में जरा भी देरी नहीं की। इस पर मेंडिस ने रिव्यू ले लिया और जानते हैं रिजल्ट क्या निकला? एक बार फिर मेंडिस आउट होने से बच गए। बॉल ट्रैकिंग में पता चला कि गेंद स्टंप्स मिस करते हुए निकल रही थी। तीन गेंदों में तीन बार अपील और तीनों बार विकेट बचने का ये अनोखा नजारा क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola