SL vs NED ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप का 19वां मुकाबला श्रीलंका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने श्रीलंका के सामने 262 रन बना दिया है। ऐसे में श्रीलंका को मुकाबला जीतने के लिए 263 रनों की जरूरत है। श्रीलंका के लिए यह टारगेट आसान नहीं होगा। लगातार तीन मैच हार चुकी श्रीलंका का यह चौथा मुकाबला है। ऐसे में नीदरलैंड एक और उलटफेर की ओर कदम बढ़ा सकता है।
दो बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक
नीदरलैंड ने श्रीलंका के सामने शानदार बल्लेबाजी की है। नीदरलैंड की ओर से साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 82 गेंद में 70 रन की पारी खेली है। इसके अलावा लोगान वैन बीक ने भी शानदार 59 रन की पारी खेली है। इन दोनों पारियों और अन्य बल्लेबाजों की भी भूमिका के कारण नीदरलैंड एक अच्छा स्कोर खड़ा कर पाया है। अगर श्रीलंका टीम को यह मुकाबला अपने नाम करना है, तो इसके लिए नीदरलैंड को हल्के में कभी नहीं लेना चाहेगी। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका और कसुन राजिथा ने 4-4 विकेट अपने नाम किया है।
दोनों के बीच आज तक नहीं हुआ है विश्व कप मैच
विश्व कप इतिहास में नीदरलैंड और श्रीलंका की टीमें पहली बार आमने-सामने आई है। हालांकि वनडे इंटरनेशनल में दोनों टीमें पहले भिड़ चुकी है, जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। अभी तक दोनों टीमों के बीच पांच वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए है और पांचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की है। आज के मैच को जीतकर आज श्रीलंका इस आंकड़े को 6-0 करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: कोहली के वाइड बॉल विवाद से लोगों को याद आए अश्विन! वो Wide थी तो ये क्यों नहीं? सोशल मीडिया पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
53 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines