नई दिल्ली: श्रीलंका-आयरलैंड के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में जहां एक ओर बल्लेबाजों ने कमाल किया तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। श्रीलंका के बाएं हाथ के जादुई स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने एक बार फिर कमाल दिखाया और एक के बाद एक 5 विकेट चटकाकर आयरलैंड की कमर तोड़ डाली। जयसूर्या ने जेम्स मैकलम, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, पीजे मूर और जॉर्ज डॉकरेल का शिकार किया। प्रभात की शानदार गेंदबाजी के चलते आयरलैंड की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 45 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। आयरलैंड अभी 474 के बड़े स्कोर से पीछे चल रही है। पहली ईनिंग में प्रभात की गजब गेंदबाजी ने चर्चा बटोर ली है।
कौन हैं प्रभात जयसूर्या?
31 साल के बाएं हाथ के गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक मैचों में ऐसा धमाल मचाया कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। प्रभात जयसूर्या क्रिकेट हिस्ट्री में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। वह लगातार तीन ईनिंग में 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं।
और पढ़िए – IPL में अगले सीजन भी खेलेंगे MS धोनी? Moeen Ali ने दिया ये जवाब
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1647894045052796929?cxt=HHwWgoDU7eW5v94tAAAA
जयसूर्या टॉम रिचर्डसन और क्लेरी ग्रिमेट के बाद टेस्ट करियर की पहली तीन ईनिंग में 5 विकेट लेने वाले खेल के इतिहास में तीसरे गेंदबाज बन गए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू में 118 रन पर 6 और 49 रन पर 6 विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर कमाल किया और 5 विकेट चटकाकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।
https://twitter.com/ICC/status/1647935095217479682?cxt=HHwWhICztZ2P0t4tAAAA
और पढ़िए – वर्ल्ड कप से पहले भारतीय तीरंदाजों को मिला नया कोच, ओलंपिक में जीत चुका है गोल्ड
सिर्फ छठा मैच खेल रहे हैं प्रभात
प्रभात जयसूर्या ऐसे दूसरे गेंदबाज भी बने थे, जिन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 29 विकेट लिए। वह सिर्फ भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के 31 विकेट से पीछे थे। ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर ने भी तीन टेस्ट के बाद 29 विकेट लिए थे। खास बात यह है कि प्रभात ने अब तक सिर्फ 5 ही मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों की 9 ईनिंग में 33 विकेट चटकाए थे। ये उनका छठा मैच है। इस तरह वह अब तक 6 मैचों की 10 ईनिंग में 38 विकेट चटका चुके हैं। वह अब तक 4 बार 5 और एक बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। देखना होगा कि प्रभात तीसरे दिन क्या कमाल करते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines