नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से हैरतअंगेज कारनामे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में सामने आया। रविवार को पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी धनंजय डिसिल्वा ने ऐसा शानदार कैच लिया कि जिसने भी देखा उसने दांतों तले अंगुली दबा ली।
दो कैच लिए
डिसिल्वा ने इस मैच में शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने दो कैच लिए। एक ऐसा ही नजारा 48वें ओवर में देखने को मिला। इससे पहले डिसिल्वा 46वें ओवर में लॉन्ग ऑफ पर राशिद खान का कैच पकड़कर उन्हें महज 3 रन पर पवेलियन भेज चुके थे। इसके बाद 48वें ओवर में मोहम्मद नबी 41 रन बनाकर खेल रहे थे।
और पढ़िए – SL vs AFG: क्रीज पर खड़े-खड़े ठोक डाले छक्के, रहमानुल्लाह गुरबाज ने मचा दिया गदर, देखें वीडियो
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1596850195467481089
जैसे ही कसुन रजिता ने नबी को गेंद डाली तो बल्लेबाज ने लॉन्ग ऑफ की ओर शानदार शॉट जड़ दिया। बॉल नजदीक आते देख डिसिल्वा ने दौड़ लगा दी और जैसे ही गेंद बाउंड्री पार करने लगी। डिसिल्वा ने जंप लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़कर दंग कर दिया। इस शानदार कैच को देखकर स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
और पढ़िए – IND vs NZ: मैच नहीं खेले फिर भी Sanju Samson ने इस एक काम से जीत लिया सभी का दिल, देखें वायरल वीडियो
228 रन पर आउट हो गई अफगानिस्तान
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 228 रन बनाए। कसुन रजिता ने 9 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं महीश थीक्षाना और लाहिरू कुमारा ने दो-दो विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा और धनंजय डिसिल्वा ने एक-एक विकेट निकाला। हालांकि जब श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हुई तो मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। श्रीलंका ने 2.4 ओवर में बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
34 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines