Shubman Gill: भारतीय दिग्गज विराट कोहली जब 24 दिसंबर को दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने उतरे तो फैंस को बड़ी उम्मीद थी. कोहली को देखने के लिए फैंस बेताब थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते बीसीसीआई ने बंद स्टेडियम में मैच कराया. अब टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के मैच में भी ऐसा ही होने वाला है. शुभमन गिल भी पंजाब के लिए आज खेलने उतरेंगे और इस मैच को भी फैंस स्टेडियम में जाकर नहीं देख पाएंगे.
शुभमन गिल कर रहे हैं धमाकेदार वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होना है. उससे पहले कप्तान विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. गिल आज खेले जाने वाले सिक्किम के खिलाफ मुकाबले के बाद 6 जनवरी को गोवा के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. इन दोनों मुकाबलों के बाद गिल 7 जनवरी को टीम इंडिया के अन्य सदस्यों के साथ जुड़ेंगे. जहां से वनडे सीरीज की तैयारी शुरू होगी. गिल आईपीएल से पहले टीम इंडिया के लिए सिर्फ यही 3 मैच खेलने वाले हैं. ऐसे में गिल इन मैचों में शानदार प्रदर्शन करके खुद को एक बार फिर से साबित करना चाहेंगे. बतौर कप्तान गिल पहला वनडे सीरीज जीतने की भी तैयारी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी
मैच का नहीं होगा लाइव प्रसारण
फैंस तो स्टेडियम में नहीं जा सकेंगे, लेकिन साथ ही बीसीसीआई इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भी नहीं कर रहा है. पंजाब की टीम इस मैच में बहुत की मजबूत नजर आ रही है. शुभमन गिल के साथ ही साथ अर्शदीप सिंह भी इस दौरान पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में सिक्किम के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब की टीम बड़ी जीत दर्ज कर सकती है. शुभमन गिल पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. उन्हें आज इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी.
ये भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे IND vs NZ ODI सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए फुल शेड्यूल समेत सभी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines