Shubman Gill Will Play Vijay Hazare Trophy Matches: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल 3 जनवरी और 6 जनवरी को पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने पहले ही पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी अवेलेबिलिटी को कंफर्म कर दिया है और रणजी ट्रॉफी के बाकी राउंड खेलने की भी ख्वाहिस जताई है. गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में खेलने का ऐलान कर चुके हैं.
कब होंगे गिल के मुकाबले?
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने टीओआई को बताया, ‘शुभमन जनवरी में 2 मुकाबले खेलेंगे, 3 और 6 तारीख को, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल होने से पहले. वो पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी के बाकी राउंड भी खेलना चाहते हैं.’
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 देखने जाना है यूएस-कनाडा और मैक्सिको, वीजा पाने के लिए करने होंगे ये सारे काम
इस स्टेडियम में खेलेंगे गिल
अगले साल होने वाले सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप के लिए भारत की टी-20 इंटरनेशल टीम से गिल को बाहर कर दिया गया. अब वो 3 जनवरी को सिक्किम और 6 जनवरी को गोवा के खिलाफ लिस्ट ए मैचों में खेलते नजर आएंगे. दोनों मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे और 27 साल के ये ओपनर फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वडोदरा में वनडे टीम में शामिल होंगे. तीन मैचों की वनडे सीरीज 18 जनवरी को इंदौर में खत्म होगी और इसके बाद गिल को रणजी ट्रॉफी के बाकी दो राउंड में कुछ रेड-बॉल गेम टाइम मिलने की उम्मीद है.
जनवरी के आखिर में पंजाब के मुकाबले
पंजाब टीम को 22 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र और फिर 29 जनवरी से मुल्लांपुर में कर्नाटक के खिलाफ खेलना है, अगर सब कुछ ठीक रहा, तो पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि भारत के टेस्ट कप्तान की सेवाएं आखिरी 2 ग्रुप मैचों में मिलेंगी. पंजाब फिलहाल ग्रुप बी स्टैंडिंग में 5 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ छठे स्थान पर है.
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines