IPL 2024: हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का नया कप्तान बनाया गया है। नई जिम्मदारी को गिल भी भलीभांति समझ रहे हैं। यही वजह है कि कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी राशिद खान से खास मुलाकात की है। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना माहौल भी दिखा।
हाल ही में 25 वर्षीय स्पिनर ने यूके में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई है। इसके बाद से वह उबरने में लगे हुए हैं। कप्तान बनने के बाद गिल उनका हाल चाल जानने के लिए उनके पास पहुंचे। इस दौरान की एक तस्वीर खुद राशिद ने साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए राशिद खान ने लिखा है, ‘कैप्टन साहब का यहां रुकने के लिए दिल से शुक्रिया।’
अफगान स्पिनर के इस ट्वीट पर फ्रेंचाइजी का भी रिएक्शन सामने आया है। गुजरात टाइटंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘नजर ना लगे।’ यही नहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस पोस्ट पर अपना विचार साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘यह पसंद आया।’
कप्तान बनने के बाद गिल का बयान:
गुजरात की टीम में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से गिल भी काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने कप्तानी मिलने के बाद कहा था, ‘मुझे गुजरात की कप्तानी मिलने पर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। इतनी अच्छी टीम की अगुवाई के लिए मुझपे भरोसा जताने के लिए फ्रेंचाइजी का बहुत-बहुत शुक्रिया।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पिछले दो सीजन असाधारण रहे हैं। मैदान में हमारे रोमांचक ब्रांड की अगुवाई करने के लिए मैं बेहद रोमांचित हूं।’ 24 वर्षीय गिल का प्रदर्शन जीटी के लिए पिछले दोनों संस्करणों में सराहनीय रहा है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines