Shubman Gill IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला इंदौर में रविवार को खेला जाना है. करो या मरो मुकाबले में टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर होगी. पहले दोनों मैचों में कप्तान साहब ने अर्धशतक जमाया है, लेकिन वह अपनी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके हैं. हालांकि, जो वडोदरा और राजकोट में नहीं हो सका था वो इंदौर में हो सकता है. गिल का रिकॉर्ड होलकर स्टेडियम में बेमिसाल रहा है.
इंदौर के ‘किंग’हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल को इंदौर के होलकर स्टेडियम खूब रास आता है. इस मैदान पर अब तक शुभमन दो बार बल्ला थामकर मैदान पर उतरे थे और दोनों ही दफा उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली है. 2 मैचों में गिल ने यहां 108 की औसत और 123 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन ठोके हैं. टीम इंडिया के कैप्टन ने दो सेंचुरी भी जड़ी है.
अब गिल के इस धांसू रिकॉर्ड को देखकर न्यूजीलैंड खेमा यकीनन टेंशन में होगा. भारतीय टीम मैनेजमेंट बस यही दुआ करेगा कि शुभमन तीसरे वनडे में इस मैदान पर अपने रिकॉर्ड के अनुरूप ही प्रदर्शन करके दिखाएं. गिल का बल्ला अगर उम्मीद के मुताबिक चला, तो टीम इंडिया की करो या मरो मैच में राह काफी आसान हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: 9 सिक्स, 5 चौके… Steve Smith ने तो धो डाला! T20 WC 2026 से ठीक पहले जड़ा धमाकेदार शतक
टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी बेमिसाल
इंदौर में टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड गजब का रहा है. इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक कुल 7 वनडे मैच खेलने उतरी है और सभी में जीत का स्वाद चखा है. यानी हार क्या होती है यह बात टीम इंडिया होलकर स्टेडियम में खेलते हुए जानती तक नहीं है.अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपने इसी बेमिसाल रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड को अगर पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतनी है, तो उन्हें इंदौर के इतिहास को अपने दमदार खेल के बूते पलटना होगा.
संबंधित खबरें
2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines