Shubman Gill Breaks Silence: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुभमन गिल जलवा बिखेरते हुए नजर नहीं आएंगे. गिल को एशिया कप 2025 द्वारा टी20 स्क्वाड में जगह दी थी और उपकप्तान बनाया गया था. शुभमन का प्रदर्शन उस लेवल का नहीं रहा लेकिन सभी को उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में उन्हें जगह मिल जाएगी. हालांकि, गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद टीम से बाहर कर दिया गया. अब गिल ने टी20 टीम से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी.
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर क्या बोले गिल?
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ. वनडे कप्तान शुभमन गिल इसका हिस्सा बने और उनसे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिलने पर बात की. गिल ने यहां टीम इंडिया को बड़े टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने जवाब में कहा, ‘मैं सिलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करता हूं और मैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को सबसे बेस्ट करने की बधाई देता हूं.’
ये भी पढ़ें:- ‘संन्यास’ के सिर्फ 2 दिन बाद उस्मान ख्वाजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी, चौके-छक्कों की बारिश कर खेली तूफानी पारी
रोहित-विराट पर भी आई खास प्रतिक्रिया
शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में भी पूछा गया. उन्होंने दोनों की तारीफ की और कहा, ‘रोहित भाई इतिहास के सबसे शानदार वनडे सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं और विराट भाई वनडे के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं.’
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में शुभमन गिल से रहेंगी उम्मीदें
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला का हिस्सा नहीं बने थे. अब वो न्यूजीलैंड सीरीज द्वारा वनडे में वापसी करते हुए नजर आएंगे. उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद रहने वाली है.
टीम इंडिया का वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.
ये भी पढ़ें:- BCCI से पंगे के बाद छलका बांग्लादेशी कप्तान का ‘दर्द’, T20 World Cup विवाद पर तोड़ दी चुप्पी
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
44 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines