PSL New Team Price: पाकिस्तान सुपर लीग में दो नई टीमों की एंट्री हो गई है. PSL में काफी साल से सिर्फ 6 टीम खेल रही थी. नए सिरे से इस लीग की शुरुआत हो रही है और इसी के चलते दो टीमों को बढ़ाने का फैसला किया गया. मालिकाना हक के लिए ऑक्शन का आयोजन किया गया था. सियालकोट और हैदराबाद टीम के लिए बोली लगी और उन्हें नए मालिक मिल गए. हालांकि, दोनों टीमों की राशि देख पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी शर्म आ जाएगी. IPL के दो प्लेयर्स की सैलरी के बराबर PSL की पूरी टीम की कीमत है.
PSL की नई टीमों की कितनी है कीमत?
पाकिस्तान सुपर लीग का टीम ऑक्शन हाल ही में देखने को मिला. इसमें OZ डेवलपर्स ने 6.55 मिलियन डॉलर्स (59 करोड़ भारतीय रूपये) में सियालकोट फ्रेंचाइजी अपने नाम की. यूनाइटेड स्टेट्स के FKS ग्रुप ने 6.20 मिलियन डॉलर्स (लगभग 56 करोड़ रूपये) में हैदराबाद टीम के राइट्स खरीदे. पाकिस्तान के ये दो बड़े शहर हैं और अब उन्हें भी अपनी फ्रेंचाइजी मिल चुकी है. बता दें कि सियालकोट PSL इतिहास की सबसे महंगी टीम बन चुकी है.
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup से पहले फिर छाए वैभव सूर्यवंशी, 7 छक्कों और 9 चौकों के साथ खेली 96 रन की धुआंधार पारी
पंत-अय्यर की IPL सैलरी के बराबर है PSL टीम की किस्मत
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर्स में गिने जाते हैं. पंत की आईपीएल सैलरी 27 करोड़ रूपये है, जिन्हें LSG ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था. दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था. दोनों की कुल IPL सैलरी लगभग 53.75 करोड़ रूपये है. PSL की एक टीम की कीमत के बराबर कमाई तो ये दोनों भारतीय IPL के एक सीजन से कर लेते हैं.
कब से शुरू हो रहा PSL?
पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च 2026 से हो रही है. बता दें कि PSL की सीधी टक्कर IPL 2026 से होने वाली है. PSL में अब कुल 8 फ्रेंचाइजी है. पेशावर जालमी, इस्लामाबाद यूनाइटेड, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स पहले से PSL का हिस्सा थी और अब हैदराबाद एवं सियालकोट भी लिस्ट में शामिल हो गई है.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं इस फैसले…’ T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
केएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
28 mins agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
59 mins agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
2 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
3 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
3 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
3 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
4 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
4 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines