हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रेयस अय्यर ने दी टीम इंडिया को खुशखबरी, नेट्स पर उतरा धाकड़ बल्लेबाज, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर गुरुवार को पीठ की चोट से उबरने के बाद नेट्स पर उतरे। श्रेयस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्हें नेट्स पर एक बड़ा शॉट खेलते देखा जा सकता है। कैप्शन में उन्होंने बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी पोस्ट किया।

पीठ की चोट के कारण हो गए थे बाहर 

पीठ की चोट के कारण श्रेयस अय्यर इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। वह इसके कारण फरवरी में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे। अय्यर ने श्रृंखला का दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला, जिसमें चार पारियों में केवल 42 रन बनाए। अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट के दौरान उन्हें दोबारा पीठ में चोट लग गई और वह भारत की एकमात्र पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सके।

लंदन में कराई थी सर्जरी 

अपनी पीठ के निचले हिस्से की चोट के इलाज के लिए श्रेयस ने इस साल अप्रैल में लंदन में सर्जरी कराई थी। इसके बाद वह रीहैब के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चले गए। हालांकि अय्यर पूरे आईपीएल 2023 सीज़न से चूक गए। उनकी गैरमौजूदगी में नितीश राणा केकेआर के कप्तान बने। अय्यर पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी चूक गए थे। श्रेयस अय्यर 50 ओवर के प्रारूप में भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं, इसलिए टीम इंडिया को उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे और आगामी एशिया कप के साथ वनडे विश्व कप में टीम के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola