Shreyas Iyer Fitness Update: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर खतरनाक इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एडमिट हैं. जहां पर पिछले कुछ दिनों में उनकी स्थिति में सुधार हुआ है, जिसके कारण ही वो आईसीयू से बाहर आ गए हैं. लंबे समय के बाद अब अय्यर के फैंस को ऑस्ट्रेलिया से एक अच्छी खबर मिली है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने अब फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि अय्यर कब तक दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे.
श्रेयस अय्यर के फैंस को मिली अच्छी खबर
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर अपडेट दिया. अय्यर की वापसी को लेकर बात करते हुए सैकिया ने कहा, ‘श्रेयस अय्यर की हालत अब बहुत, बहुत, बहुत बेहतर है. उसकी रिकवरी डॉक्टर की उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से हुई है. मैं डॉ. रिजवान (खान, भारतीय टीम के डॉक्टर, जो सिडनी के अस्पताल में अय्यर के इलाज में मदद के लिए उनके साथ रुके थे) के लगातार संपर्क में हूँ. आमतौर पर, उसे पूरी तरह से ठीक होने में 6 से 8 हफ्ते लगने चाहिए, लेकिन आप उससे एक सरप्राइज की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि वह बहुत पहले ही ठीक हो सकता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर 3 मैचों से हुआ बाहर
अय्यर को नहीं करानी पड़ी सर्जरी
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अपने इस इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं. उनके इलाज में बोर्ड की भूमिका को लेकर सैकिया ने कहा, ‘डॉक्टर उनकी प्रगति से बहुत संतुष्ट हैं. उन्होंने अपना सामान्य कामकाज (रोजमर्रा के काम) शुरू कर दिया है. उनकी चोट बहुत गंभीर थी, लेकिन अब वे ठीक हो गए हैं और खतरे से बाहर हैं, इसलिए उन्हें कल आईसीयू से अस्पताल के उनके कमरे में भेज दिया गया है. श्रेयस की सर्जरी नहीं हुई बल्कि एक अलग प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके कारण वह इतनी जल्दी ठीक हो गया. बीसीसीआई ने श्रेयस की मदद करने की पूरी कोशिश की है. बीसीसीआई के डॉक्टर (रिजवान) अय्यर के इलाज और रिकवरी पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. श्रेयस को सिडनी के सबसे अच्छे अस्पताल (सेंट विंसेंट अस्पताल) में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: NZ vs ENG: लगातार दूसरे मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी हुई फेल, वनडे सीरीज पर न्यूजीलैंड ने जमाया कब्जा
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
17 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
27 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
33 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines