Shoaib Akhtar IND vs PAK: पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में एक बार फिर टीम इंडिया के हाथों शर्मसार होना पड़ा. खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान एक समय पर काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन पहले टीम के बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों ने नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
टीम का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, तो भारत के 3 विकेट सिर्फ 20 रनों पर निकालने के बावजूद पाकिस्तानी गेंदबाज दबाव को कायम नहीं रख सके. फाइनल में मिली हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम और हेड कोच को आड़े हाथों लिया है.
कोच को बताया अख्तर ने बददिमाग
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के एक टीवी शो में बातचीत करते हुए सलमान आगा की सेना को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा, “यह टीम मैनेजमेंट की गलती है, जो सही तरीके से नहीं सोच रही है. बददिमाग कोचिंग के बारे में भी बात होनी चाहिए. मैं इसे यही कहूंगा. मैं इतने खराब शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए माफी चाहूंगा, लेकिन यह बददिमाग कोचिंग थी. आपके मैच विनर खिलाड़ी हसन नवाज और सलमान मिर्जा नहीं खेले. हम बहुत ज्यादा निराश और दुखी हैं. यह सुपर संडे था और पूरा देश मैच को देख रहा था. हमारा मध्यक्रम एक समस्या रहा है. इसके साथ ही आप निचले क्रम के बल्लेबाजों से यह उम्मीद कर रहे हैं कि वह 50 रन जोड़कर आपको 175 तक पहुंचा देंगे. बहुत सारी गलतियां हुईं, बहुत ज्यादा.”
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: सूर्यकुमार के 3 फैसले बने टीम इंडिया के लिए वरदान, कप्तान की ‘जिद’ आ गई काम
कप्तान की भी लगाई क्लास
शोएब अख्तर ने कप्तान सलमान आगा को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, “कप्तानी, बॉलिंग चेंज भी सवालों के घेरे में रही. जब भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनर्स को खेलने में दिक्कत आ रही थी, तो हैरिस रऊफ को बॉलिंग अटैक पर लगानी की कोई जरूरत नहीं थी. रऊफ ने आकर 17 रन खर्च कर डाले, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी. हमारे हारने के कई कारण रहे.” भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल मैच में 5 विकेट से हराते हुए 9वीं बार खिताब को अपने नाम किया. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीसरी बार पटखनी दी.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
43 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines