Shikhar Dhawans Beautiful Instagram Post Viral: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बेहद ही भावुक पोस्ट किया है। हमेशा ही सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करने वाले धवन आज थोड़े निराश हैं। वजह आज उनके एकलौते बेटे (जोरावर) का जन्मदिन है, लेकिन वह उससे दूर हैं। पोस्ट में उनके जज्बात को समझा जा सकता है।
बेटे की बर्थडे पर धवन हुए दुखी
धवन ने जोरावर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि तुम्हे व्यक्तिगत तौर पर देखे करीब एक वर्ष हो गए हैं। करीब पिछले तीन महीने से मैं हर जगह ब्लॉक हूं। तुम्हे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे बच्चे। भले ही मैं आपसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पा रहा हूं, लेकिन मैं विचारों के जरिए आपसे जुड़ा हुआ हूं।’
ओपनर बल्लेबाज ने आगे लिखा है कि मुझे आपके ऊपर गर्व है। मैं जानता हूं आप जहां भी होंगे, अच्छा कर रहे होंगे और आगे बढ़ रहे होंगे। पापा आपको हमेशा याद करते हैं और आपसे प्यार करते हैं। ईश्वर की कृपा से हम जल्द ही दोबारा मिलेंगे। शरारती बनो लेकिन विनाशकारी नहीं। जीवन में विनम्र, दयालु, धैर्यवान और मजबूत बने रहो।
यह भी पढ़ें- आंखों ने दे दिया था धोखा, फिर भी वर्ल्ड कप में अड़ा हुआ था स्टार ऑलराउंडर
धवन ने लिखा है, ‘आपको नहीं देखने के बावजूद मैं आपको प्रत्येक दिन मैसेज करता हूं। मैं जानने की कोशिश करता हूं कि आपके रोजमर्रा के जीवन में क्या चल रहा है। इसके अलावा मैं यह साझा करता हूं कि मैं इनदिनों क्या कर रहा हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। लव यू।’ बता दें कि धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक हो गया है। तलाक के बाद दोनों कपल्स अब अलग-अलग रहते हैं। यही वजह है कि धवन अपने बेटे से नहीं मिल पा रहे हैं। जोरावर मौजूदा समय में अपनी मां के साथ रह रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
45 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines