Asian Games 2023: साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप के साथ-साथ एशियन गेम्स में भी भाग लेना है। चीन में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जब टीम घोषित की गई थी तो हर कोई हैरान रह गया था। दरअसल लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इसका नेतृत्व करेंगे। लेकिन कमान गायकवाड़ को सौंपी गई और अनुभवी बल्लेबाज को जगह तक नहीं दी गई। इस पर अब गब्बर का रिएक्शन आया है।
शिखर धवन ने पीटीआई/भाषा को बताया कि वे टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी होने के नाते एशियाई खेलों की टीम से बाहर किए जाने से थोड़े हैरान थे। पर उन्होंने अभी भी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी और वह निकट भविष्य में नेशनल टीम में वापसी करने के लिए उम्मीदें लगाए हैं।
‘मैं थोड़ा हैरान था’- धवन
धवन ने पीटीआई से कहा, ”जब मेरा नाम वहां (एशियाई खेलों के लिए) नहीं था तो मैं थोड़ा हैरान था।लेकिन, फिर, मुझे ऐसा लगा कि उनकी विचार प्रक्रिया अलग है, आपको बस इसे स्वीकार करना होगा। खुशी है कि रुतु (गायकवाड़) टीम का नेतृत्व करेंगी। सभी युवा लड़के वहां हैं, मुझे यकीन है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
और पढ़ें – शिखर धवन का छलका दर्द, एशियन गेम्स में जगह नहीं मिलने पर कही ये बात
लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे धवन
शिखर धवन ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में भारत के लिए खेला था। शुबमन गिल के बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर अच्छा प्रदर्शन करने से यह स्पष्ट हो गया था कि भारतीय थिंक टैंक ने धवन से आगे देखा है। गिल वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।
धवन आगे और खेलने को उत्सुक
आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक, धवन यह नहीं देख सकते कि भविष्य में उनके लिए क्या होगा, लेकिन अगर मौका मिलता है तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने रिटायरमेंट लेने के संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि “मैं निश्चित रूप से (वापसी के लिए) तैयार रहूंगा। इसीलिए मैं खुद को फिट रखता हूं ताकि जब भी मौका मिले मैं तैयार रहूं)। संभावना हमेशा बनी रहती है चाहे वह एक प्रतिशत हो या 20 प्रतिशत।’
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
10 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines