ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में 31 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीतकर बांग्लादेश को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम की ये लगातार 6वीं हार थी।
अब बांग्लादेश की टीम विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई हैं। पाकिस्तान से मिली हार के बाद के बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन का दर्द छलका है और उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए लगातार मिल रही हार का कारण भी बताया हैं।
हार से टूटे शाकिब
पाकिस्तान से मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शाकिब अल हसन ने बताया कि, “हमें टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के बारे में सोचना पड़ेगा। टीम को टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों से रन नहीं मिल रहे हैं। जीत के लिए हमारे पास रन तो काफी थे लेकिन एक बार फिर से हमने जल्दबाजी में विकेट गंवाए। जैसी टीम की बल्लेबाजी हुई मैं उससे काफी निराश हूं। हमारे बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां नहीं कर पा रहे हैं।”
अपनी बल्लेबाजी को लेकर शाकिब ने कहा कि, “मैं भाग्यशाली हूं कि टीम के लिए कुछ रन तो बना पाया। मैंने टॉप-4 में बल्लेबाजी की। जिसके चलते मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता की हमें इस वक्त ज्यादा बगलाव करना चाहिए। हम आगे भी ऐसे ही एकजुट होकर प्रदर्शन करते रहेंगे।”
लगातार हार चुकी 6 मैच
बांग्लादेश की टीम विश्व कप 2023 में लगातार 6 मैच हार चुकी हैं। टीम को एकमात्र पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीतने को मिला था। अफगानिस्तान के खिलाफ इस विश्व कप का अपना पहला मैच जीतकर बांग्लादेश टीम ने टूर्नामेंट में शानदार तरीके से आगाज किया था, लेकिन बाद में वे अपनी इस लय को बरकार नहीं रख पाए। अब लगातार 6 मैच हारने के बाद बांग्लादेश की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।
(Xanax)
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines