नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कुछ समय के लिए पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को अंतरिम चयनकर्ता नियुक्त किया था। उस दौरान उन्होंने टीम सलेक्शन को लेकर कई बड़े फैसले लिए। इसमें एक फैसला युवा खिलाड़ियों को आगे लाना और सरफराज अहमद की वापसी कराना भी रहा। हालांकि उस दौरान कुछ सवाल भी खड़े हुए। जिसमें फखर जमां को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज से इग्नोर करना भी था। हालांकि बाद में उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया। अब चूंकि फखर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के पहले वनडे में शतक ठोक चर्चा में हैं तो ऐसे में शाहिद अफरीदी ने उस समय के फैसले पर बड़ा बयान दिया है।
22 संभावितों से गायब था नाम
शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुरू में घोषित संभावितों में फखर जमां का नाम क्यों नहीं था। अफरीदी के नेतृत्व में 28 दिसंबर 2022 को अंतरिम राष्ट्रीय चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों के लिए 22 संभावितों का नाम दिया था, जो 9, 11 और 13 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना में खेले गए थे।
मैंने पूछा फखर कहां है?
फखर को बाद में संभावितों में शामिल किया गया। इसके बाद उन्हें श्रृंखला के लिए घोषित अंतिम टीम में भी रखा गया। अफरीदी ने कहा- जब मैं मुख्य चयनकर्ता बना, तो मैंने फखर के बारे में बात की। प्रबंधन से मिली सूची में से फखर का नाम गायब था। हर कोई उस फैसले में शामिल था। मैंने पूछा फखर कहां है? उन्होंने कहा कि फखर का प्रदर्शन ठीक नहीं है और उनकी फिटनेस को लेकर समस्या है, इसलिए उन्होंने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। दो दिन बाद मैंने उनका फिटनेस टेस्ट लिया। मैंने उसे फिट पाया, इसलिए मैंने उस पर विचार किया।
फखर पाकिस्तान-नीदरलैंड के बीच खेली गई आखिरी एकदिवसीय श्रृंखला में एकमात्र शतक बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला में 157 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
35 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
42 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines