नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए शुक्रवार बड़ा दिन होगा। वह आज अपनी बेटी को विदा करने जा रहे हैं। पूर्व कप्तान की पहली बेटी अक्सा अफरीदी का रुखसती कार्यक्रम शुक्रवार को होगा। अक्सा पिछले साल दिसंबर में कराची में आयोजित एक भव्य समारोह में नसीर नासिर के साथ शादी के बंधन में बंधीं थीं।
पाकिस्तान के खिलाड़ी करेंगे शिरकत
रुखसती समारोह शहर के डिफेंस एरिया में एक मैरिज हॉल में आयोजित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। वे इसके लिए कराची शहर में हैं। विवाह समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पीसीबी के अंतरिम चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के घर पिछले साल शहनाई बजी थीं। शाहिद के दामाद और क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी और करीबी दोस्त इस मौके पर मौजूद रहे थे। शाहीन शाह अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी अंशा अफरीदी से शादी की है।
शाहिद अफरीदी की 5 बेटियां
शाहिद अफरीदी 5 बेटियों के पिता हैं। इनमें से सबसे बड़ी बेटी अक्सा है। दूसरी बेटी अंशा अफरीदी ने स्टार क्रिकेटर शाहीन अफरीदी के साथ शादी की है। पिछले साल शाहिद ने अंशा के साथ शाहीन अफरीदी की सगाई की घोषणा की थी। शाहिद की दूसरी बेटी ने फरवरी में शादी की थी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines