ODI World Cup 2023: पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो गया है। बीते दिन इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने का सपना भी तार-तार हो गया है। पाकिस्तान भले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है, लेकिन बाहर होते-होते पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को झटका दे दिया है।
सर्वाधिक विकेट लेने में चौथे स्थान पर शाहीन
शाहीन शाह अफरीदी ने मोहम्मद शमी को इस विश्व कप सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शाहीन ने बीते दिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही अब शाहीन के नाम विश्व कप के कुल 9 मैचों में 18 विकेट हो गए हैं। वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। हालांकि अब पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो गया है, तो शाहीन का विकेट 18 ही रह जाएंगे। दूसरी ओर भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम अभी तक 16 विकेट हैं।
ये भी पढ़ें:- England के दिग्गज ने मो.हाफिज के लिए मजे, ‘अच्छा होता अगर पाकिस्तान भी विराट की तरह सेल्फिश होता’
शमी फिर निकलेगा शाहीन से आगे
इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले शाहीन के पास भी 16 विकेट ही थे, लेकिन उन्होंने इंग्लिश के खिलाफ 2 विकेट चटकाकर मोम्मद शमी को पीछे छोड़ दिया है। शमी अब सर्वाधिक विकेट लेने की सूची में छठे स्थान पर पहुंच चुके हैं। हालांकि गौर करने वाली बात है कि शमी के नाम सिर्फ 4 मैच में 16 विकेट है। शाहीन ने 9 मुकाबले खेलने के बाद 18 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहम्मद शमी नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विकेट लेकर शाहीन को फिर से पीछे छोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines