ODI World Cup 2023. अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा है। ग्रीन टीम द्वारा मिले छोटे लक्ष्य का पीछा करने मैदान में कैप्टन रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आए। डेंगू की वजह से पिछले दो मुकाबले गंवाने वाले गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया, लेकिन वह इस शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकामयाब रहे। गिल को पाकिस्तानी तेज शाहीन अफरीदी ने आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।
शादाब खान ने पकड़ा शानदार कैच:
शुभमन गिल का शानदार कैच ऑफ साइड में छलांग लगाते झुए शादाब खान ने पकड़ा। शादाब के इस कैच की हर कोई सराहना कर रहा है। गिल के आउट होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। खासकर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी। गिल के आउट होने के बाद शाहीन ने मैदान में हुंकार भरते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें- बुमराह ने की ‘मैजिक बॉल’, पाकिस्तानी खिलाड़ी चारों खाने चित, VIDEO ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे गिल:
पाकिस्तान के खिलाफ मिली अच्छी शुरुआत को शुभमन गिल बड़ी पारी में बदलने में नाकामयाब रहे। उन्होंने मैच के दौरान कुल 11 गेंदों का सामना किया। इस बीच 145.45 की स्ट्राइक रेट से 16 रन बनाने में कामयाब रहे। मैच के दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले।
शाहीन को अहमदाबाद में जरूर एक सफलता हाथ लगी है। हालांकि, वह अपनी टीम के लिए सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हो रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी की है। इस बीच उन्होंने 8.00 की इकोनॉमी से 32 रन भी लुटाए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 88 रन है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
12 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines