नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल है। स्टाफ से लेकर टीम संयोजन तक तो उठापटक चल ही रही थी। अब बोर्ड के खस्ता हालात भी खुलकर सामने आ गए हैं। मौजूदा समय में पाकिस्तान के कई इंटरनेशनल क्रिकेटर नेशनल टी20 कप में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ग्रीन टीम के उप-कप्तान शादाब खान के चोटिल होने के बाद उन्हें पीठ पर लादकर स्टेडियम से बाहर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसका मतलब है बोर्ड के पास इतने पैसे नहीं है कि वह चोटिल खिलाड़ियों को स्ट्रेचर तक उपलब्ध करा सके।
बताया जा रहा है यह घटना तब घटित हुआ जब नेशनल टी20 कप का एक मुकाबला सियालकोट और रावलपिंडी के बीच कराची स्थित यूबीएल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स ग्राउंड में खेला जा रहा था। मैच के दौरान रावलपिंडी के गेंदबाज चोटिल हो गए। जिसके बाद टीम के ही अतिरिक्त खिलाड़ी को उन्हें पीठ पर लादकर मैदान से बाहर ले जाते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की भी कप्तानी में नहीं खुली किस्मत, केवल बेंच गर्म करते रह गए ये धुरंधर
cricden.net के फाउंडर फरीद खान ने इस पल का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘क्या हम 1980 के दशक में चल रहे हैं। शादाब खान को वो मैदान से बाहर कैसे ले जा रहे हैं? क्या पीसीबी के पास स्ट्रेचर नहीं है? यूबीएल काम्पलेक्स कराची में ही है, कोई सुक्कुर (सिंध प्रांत का दूरदराज का शहर) में नहीं।
शादाब खान के वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘बस देख लो यह तो हालत हैं। आर्थिक परेशानी या मिस मैनेजमेंट।’
दूसरे फैन ने लिखा है, ‘वहां ऑस्ट्रेलिया में लगेज उठा रहे हैं… यहां पिग्गी बैक कर रहे हैं खिलाड़ी को… सलमान बट्ट को एक दिन सिलेक्शन पैनल में डालते हैं और अगले दिन बोलते हैं नहीं डाला।’
शादाब खान का क्रिकेट करियर:
शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 168 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 98 पारियों में 1724 रन निकले हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें इतने ही मुकाबलों के 166 पारियों में 203 सफलता हाथ लगी है।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
5 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
56 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines