Senuran Muthusamy PAK vs SA: लाहौर के मैदान पर भारतीय मूल के खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका की जर्सी में पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला. सेनुरन मुथुसामी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए उन्हीं के घर में अबूझ पहेली साबित हुए. पहली पारी में छह विकेट लेने के बाद दूसरी इनिंग में भी मुथुसामी की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोला.
मुथुसामी ने एक ही मैच में दूसरी बार पंजा खोलते हुए पड़ोसी मुल्क की पूरी टीम को सिर्फ 167 रनों पर ढेर कर दिया. प्रोटियाज टीम के स्पिनर ने मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम किए. एक ही मैच में 10 विकेट हॉल लेने वाले मुथुसामी महज तीसरे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज हैं.
कहर बनकर टूटे मुथुसामी
पहली इनिंग के बाद दूसरी पारी में भी सेनुरन मुथुसामी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए. मुथुसामी ने अपने 17 ओवर के स्पेल में 57 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले. इससे पहले उन्होंने पहली इनिंग में 6 विकेट झटके थे. मुथुसामी ने अब्दुल शफीक, साऊद शकील, सलमान आगा, शाहिन अफरीदी और नोमान अली को पवेलियन की राह दिखाई.
मुथुसामी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज पानीं मांगते हुए नजर आए. मुथुसामी एक ही टेस्ट मैच में 10 विकेट हॉल लेने वाले साउथ अफ्रीका की ओर से महज तीसरे स्पिनर बने हैं. इससे पहले केशव महाराज ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: घर में टीम इंडिया ‘बब्बर शेर’, एक और सीरीज जीतकर की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, वेस्टइंडीज का हाल बेहाल
साउथ अफ्रीका की धरती पर तीसरा बेस्ट स्पेल
सेनुरन मुथुसामी ने पाकिस्तान की धरती पर साउथ अफ्रीका की ओर से तीसरा बेस्ट बॉलिंग स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया है. इस लिस्ट में उनसे आगे पॉल एडम्स और शॉन पोलॉक हैं. मुथुसामी के स्पेल के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जोरदार कमबैक कर लिया है. प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के छह बल्लेबाजों को दूसरी पारी में सिर्फ 17 रनों के अंदर चलता किया. पाकिस्तान से मिले 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 51 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. रयान रिकेल्टन 29 और टॉनी डी जॉर्जी 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
26 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines