Scotland Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वो इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे थे लेकिन बांग्लादेश के बाहर होने के बाद ICC ने उन्हें जगह दी. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया समेत अलग-अलग देशों ने पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. स्कॉटलैंड ने भी अब 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है, जो टी20 वर्ल्ड कप में उनके देश का नेतृत्व करेंगे.
स्कॉटलैंड ने किया टीम का ऐलान
स्कॉटलैंड क्रिकेट ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड के बारे में फैंस को जानकारी दी. रिची बैरिंगटन की कप्तानी में ये टीम बड़े टूर्नामेंट में उतरने वाली है. स्क्वाड में पाकिस्तानी मूल के तूफानी गेंदबाज सफयान शरीफ भी शामिल हैं. वो अपनी टीम के स्ट्राइक गेंदबाजों में से एक हैं. स्कॉटलैंड के खेलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन बांग्लादेश ने भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया. इसी के चलते ICC ने उन्हें स्कॉटिश टीम से रिप्लेस कर दिया. लेट एंट्री होने के बावजूद स्कॉटलैंड की टीम तैयार नजर आ रही है.
स्कॉटलैंड का पूरा स्क्वाड: रिची बैरिंगटन (c), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील.
रिजर्व खिलाड़ी: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस, मैकेंजी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने अबरार अहमद के विवादित इशारे पर किया रिएक्ट! शुभमन गिल को बोल्ड कर दिखाई थी आंखें
स्कॉटलैंड का T20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल
बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया था और उनकी जगह लेने वाली टीम स्कॉटलैंड भी अब इसी ग्रुप का हिस्सा बनेगी. उनके अलावा इस ग्रुप में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल शामिल है. नीचे स्कॉटलैंड का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल दिया गया है.
| तारीख | मैच | ग्रुप | जगह |
| 7 फरवरी 2026 | वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड | ग्रुप C | कोलकाता |
| 9 फरवरी 2026 | स्कॉटलैंड vs इटली | ग्रुप C | कोलकाता |
| 14 फरवरी 2026 | इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड | ग्रुप C | कोलकाता |
| 17 फरवरी 2026 | स्कॉटलैंड vs नेपाल | ग्रुप C | मुंबई |
ये भी पढ़ें:- बारिश करेगी IND vs NZ 4th T20I मैच का मजा किरकिरा? जानिए वाइजैग में कैसा रहेगा मौसम का हाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
39 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines