Saurashtra vs Punjab VHT Semifinal: सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल का टिकट कटा लिया है. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को 9 विकेट से धूल चटाई. पंजाब से मिले 292 रनों के लक्ष्य को सौराष्ट्र ने सिर्फ एक विकेट खोकर 39.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.
टीम की ओर से विश्वराज जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 127 गेंदों में 165 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, हार्विक देसाई ने भी 64 रनों का योगदान दिया. फाइनल मैच में अब सौराष्ट्र की भिड़ंत विदर्भ के साथ होगी.
सौराष्ट्र ने कटाया फाइनल का टिकट
292 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत कमाल की रही. पहले विकेट के लिए हार्विक देसाई और विश्वराज ने 22.6 ओवर में 172 रन जोड़े. हार्विक 63 गेदों में 64 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, विश्वराज एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने पंजाब के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया.
विश्वराज ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 165 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान जडेजा ने 18 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए. विश्वराज को प्रेरक मांकड़ का भी अच्छा साथ मिला. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई. प्रेरक 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, इन 2 धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री
गेंद से चेतन सकारिया ने बरपाया कहर
इससे पहले पंजाब की पूरी टीम 50 ओवर में 291 रन बनाकर ऑलआउट हुई. टीम की तरफ से अनमोलप्रीत सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 87 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया. गेंदबाजी में सौराष्ट्र की ओर से चेतन सकारिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले.
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
35 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines