Sarfaraz Khan: पहले फिटनेस और फिर बल्ले से लगातार अपनी काबिलियत को साबित करने में जुटे सरफराज खान को किस्मत ने अचानक धोखा दे दिया है। सरफराज चोटिल होने के बाद दिलीप ट्रॉफी 2025 में अब बल्ले से रंग नहीं जमा पाएंगे। बुची बाबू टूर्नामेंट में सरफराज ने हाल ही में बल्ले से खूब धमाल मचाया था। सरफराज ने बैक टू बैक दो शतक ठोके थे। अब सरफराज के पास दिलीप ट्रॉफी में धांसू प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का सुनहरा मौका था।
सरफराज हुए चोटिल
टीम इंडिया की टेस्ट टीम में कमबैक करने की खातिर जी-तोड़ मेहनत कर रहे सरफराज खान दिलीप ट्रॉफी 2025 में अब अपनी काबिलियत साबित नहीं कर पाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, सरफराज को यह इंजरी बुची बाबू टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगी। सरफराज ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी।
सरफराज क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे हैं। असल भाषा में समझा जाए तो दाएं हाथ के बल्लेबाज की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है। सरफराज कम से कम तीन हफ्तों के लिए मैदान से दूर रहेंगे। यानी सरफराज अब दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
बुची बाबू में जमकर चला बल्ला
सरफराज खान का बल्ला बुची बाबू टूर्नामेंट में जमकर चला। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल दो शतक जमाए। तमिलनाडु इलेवन के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में सरफराज ने 114 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, हरियाणा के खिलाफ उनके बल्ले से 111 रनों की दमदार पारी निकली थी। गौरतलब है कि सरफराज को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया था। इसके बाद से सरफराज घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने में जुटे हुए हैं।
भारतीय टीम को अपनी ही धरती पर अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। माना जा रहा था कि सरफराज को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंजरी होने के बाद सिलेक्टर्स उन पर भरोसा दिखाते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines