Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण का खेल शुरू हो चुका है. जहां पर मुंबई क्रिकेट टीम का सामना हैदराबाद के खिलाफ हुआ. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है. सरफराज ने मोहम्मद सिराज की टीम के खिलाफ रनों की बारिश करके बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को भी बता दिया है कि वो अब वापसी के लिए तैयार हैं.
सरफराज खान ने ठोका दोहरा शतक
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सरफराज खान ने 219 गेंदों में 103.65 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 227 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. सरफराज को कप्तान सिद्धेश लाड ने 104 रनों की पारी खेली. वहीं सुवेद पारकर ने भी 75 रन बनाए. सरफराज ने अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में बल्लेबाजी की और अच्छी स्थिति में पहुंचाया. मुंबई की टीम ने 123.2 ओवर में 560 रन बनाए. हैदराबाद के कप्तान मोहम्मद सिराज ने बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने सिर्फ 1 विकेट ही अपने नाम किया. हैदराबाद की गेंदबाजी बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही थी. ऐसे में सरफराज की पारी भी बहुत ही खास नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए साउथ अफ्रीका ने किया बड़ा बदलाव, 2 धांसू खिलाड़ी की हुई एंट्री
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार खिलाड़ी बन चुके सरफराज खान ने अब फर्स्ट क्लास में 5 हजार रन बना लिए हैं. उन्होंने 60+ की औसत से घरेलू क्रिकेट में बहुत ही कम खिलाड़ियों ने रन बनाए हैं. जिस अंदाज में सरफराज खेल रहे हैं. ऐसे में अगली टेस्ट सीरीज में वो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. सरफराज खान अब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के फेवरेट खिलाड़ी बन सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की टीम में न्यूजीलैंड ने किया बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
29 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
41 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines