IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. माना जा रहा है सिलेक्टर्स जनवरी के पहले हफ्ते में स्क्वॉड की घोषणा करेंगे. शुभमन गिल की वापसी तय है, लेकिन श्रेयस अय्यर के सिलेक्शन पर अभी भी सवाल है. मगर सिलेक्टर्स की असली परेशानी तो विजय हजारे टूर्नामेंट में धूम मचा रहे बल्लेबाजों ने बढ़ा दी है. बुधवार को एक साथ तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाते हुए वनडे टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है.
एक दिन में 3 शतक से रोमांच हुई रेस
दरअसल, साल के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में बल्ले से गदर मचाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से शतकीय पारी निकली. महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए ऋतुराज ने 113 गेंदों पर 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान ऋतुराज ने 12 चौके और 3 सिक्स जमाए.
वहीं, विजय हजारे में शतकों की झड़ी लगा रहे देवदत्त पडिक्कल ने एक और सेंचुरी ठोक डाली. पडिक्कल ने पुडुचेरी के खिलाफ खेलते हुए 116 गेंदों में 113 रनों की बेहतरीन इनिंग खेली. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज टूर्नामेंट में अब तक तीन शतक लगा चुका है.
सरफराज ने भी मचाया गदर
उधर मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज खान ने भी अपनी तूफानी बैटिंग से खूब महफिल लूटी.ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सरफराज ने अपने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 56 गेंदों का सामना किया. 75 गेंदों की अपनी पारी में सरफराज ने 209 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 157 रन ठोके. उनके बल्ले से 9 चौके और 14 सिक्स लगाए.
यानी 157 में से 120 रन तो सरफराज सिर्फ बाउंड्री से बटोरे. वनडे टीम के सिलेक्शन से पहले इन तीनों ही बल्लेबाजों ने सिलेक्टर्स के सामने अपनी दावेदार पेश कर दी है. अब देखना दिलचस्प यह होगा कि सिलेक्टर्स अपना भरोसा किस पर दिखाते हैं.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines