Sanju Samson Return T20 International: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई हैं। इसके अलावा विराट कोहली की भी एक साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिया गया हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी टी20 टीम में काफी समय के बाद वापसी हुई है। जिसके बाद संजू सैमसन के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
संजू की हुई टी20 टीम में वापसी
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 टीम में जगह मिली है। पिछले काफी समय से संजू को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा था, चयनकर्ता लगातार संजू को नजरअंदाज करते आ रहे थे। साउथ अफ्रीका दौरे पर संजू को टी20 टीम की बजाय वनडे टीम में शामिल किया गया था।
इस वनडे सीरीज में संजू ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी लगाया था। अब संजू की टी20 टीम में वापसी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। संजू की वापसी से उनके काफी उत्साहित दिख रहे हैं। संजू काफी समय के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देंगे।
https://twitter.com/EnteKurippukal/status/1742920170451222971
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की हुई वापसी
11 जनवरी से होगा सीरीज का आगाज
भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। इस सीरीज को लेकर अफगानिस्तान पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर चुका है। जिसके बाद आज भारतीय टीम भी सामने आ चुकी है। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज टी20 विश्व कप 2024 से पहले काफी अहम है। दोनों टीमों के पास अपनी-अपनी तैयारियों को और ज्यादा मजबूत करने का सुनहरा मौका है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
46 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines