Sanjay Manjrekar On Rahul Dravid: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के सपोर्ट में उतर गए हैं। मांजरेकर ने कहा है कि जब भी भारतीय टीम खराब प्रदर्शन करती है तो लोग राहुल द्रविड़ का आलोचना करते हैं, जो गलत है। उनका मानना है कि क्रिकेट कोच की भूमिका फुटबॉल कोच से काफी भिन्न और अलग होती है।
संजय मांजरेकर ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उन लोगों को निशाने पर लिया है, जो टीम इंडिया के मैच हारने के बाद कोच राहुल द्रविड़ को खरी-खोटी सुनाते हैं। मांजरेकर ने कहा है कि टीम की जीत या हार में क्रिकेट कोच की ज्यादा भूमिका नहीं होती है। उनका मानना है कि मुख्य कोच से ज्यादा चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के पास अधिक शक्ति है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 को लेकर कही ये बात (ICC World Cop 2023)
संजय मांजरेकर ने विश्व कप 2023 को लेकर भी बात की है। उन्होंने भारतीय टीम को दबाव से निपटने के लिए कुछ सलाह दी है। पूर्व क्रिकेटर ने सुझाव दिया कि भारत अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा है, इसलिए उम्मीदें बहुत अधिक होंगी। आगे उन्होंने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप में भी बहुत सारी उम्मीदें थी। उन्होंने 2011 के विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के लिए महेंद्र सिंह धोनी की योगदान की तारीफ की।
यह भी पढ़ेंः टीम में चयन ना होने पर Sanju Samson का पहला रिएक्शन आया सामने, वापसी पर कही बड़ी बात
उन्होंने आगे कहा है कि विश्व कप घरेलू पिच पर मुकाबला होने से भारतीय टीम को फायदा मिलेगा। साथ ही टीम पर दबाव भी होगा। संजय ने कहा कि भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो बड़े मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
आपको बता दें कि, विश्व कप 2023 से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए इंडियन टीम की घोषणा कर दी गई है। सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट को आराम दिया गया है। रोहित की जगह पहले दो वनडे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और 27 सितंबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दर्शक सीरीज के सभी मैच जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines