World Cup 2023: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है, लेकिन प्लेइंग 11 कैसी होगी? यह अब तक साफ नहीं हो पाया। इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने विश्व कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है।
संजय बांगर ने अपनी प्लेइंग 11 में विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को जगह नहीं दी। उन्होंने इनफॉर्म इशान किशन को मौका दिया है। बांगर की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी नहीं हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया है। बांगर की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा- शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज होंगे।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए संजय बांगर की भारतीय प्लेइंग इलेवन
- रोहित शर्मा
- शुभमन गिल
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- इशान किशन
- हार्दिक पांड्या
- रविंद्र जडेजा
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद सिराज
14 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। 19 नवंबर को खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
3 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
4 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
5 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines