India vs South Africa, 3rd ODI Match 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज (21 दिसंबर) पार्ल में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका सीरीज पर कब्जा होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया था। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम आठ विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। वही दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम वापसी करते हुए सात विकेट से बड़ी जीत हासिल करने में सफल रही थी।
तीसरे वनडे मुकाबले से पूर्व बात करें इस मैच की सबसे सही ड्रीम इलेवन क्या हो सकती है तो आप कप्तान के रूप में साई सुदर्शन का चुनाव कर सकते हैं। वहीं उप-कप्तान के रूप में अर्शदीप सिंह का चुनाव करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: भारत के भविष्य ने दिए दिलचस्प सवालों के जवाब- नए साल का प्लान है सभी के लिए सबक
तीसरे वनडे मुकाबले के लिए परफेक्ट Dream 11:
कप्तान – साई सुदर्शन।
उप कप्तान – अर्शदीप सिंह।
विकेटकीपर- केएल राहुल।
बल्लेबाज – रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जॉर्जी।
ऑलराउंडर- एडन मार्क्रम।
गेंदबाज- नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, कुलदीप यादव, ब्यूरेन हेंड्रिक्स और अवेश खान।
हेड टू हेड रिकॉर्ड:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल 93 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच भारतीय टीम के खिलाफ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी रहा है। प्रोटियाज को ब्लू टीम के खिलाफ जहां 51 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। वहीं ब्लू टीम को अफ्रीकी टीम के खिलाफ 39 मुकाबलों में सफलता मिली है। इसके अलावा तीन मैच बेनतीजा रहे हैं।
मेजबान टीम को होम ग्राउंड पर 26 मैचों में जीत नसीब हुई है, जबकि भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान पर 18 सफलता हाथ लगी है। न्यूट्रल ग्राउंड पर दोनों टीमों का पलड़ा लगभग एक बराबर नजर आता है। भारत को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि अफ्रीकी टीम को 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।
संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, रासी वैन डेर डुसेन, एडन मार्क्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स और ओटनील बार्टमैन।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines