नई दिल्ली: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने महज 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रच दिया था। इसके बाद तेंदुलकर ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। जिन्हें तोड़ना नामुमकिन है। तेंदुलकर टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में नंबर-1 हैं। सचिन को कम उम्र में ही बल्लेबाजी करते देख कई दिग्गजों ने उनके सुनहरे भविष्य की भविष्यवाणी कर दी थी। इसमें से एक थे महान सर डॉन ब्रैडमैन।
ब्रैडमैन का एक बयान क्रिकेट के गलियारों में बार-बार गूंजता है। उन्होंने एक बार सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा था- मैंने उसे टेलीविजन पर खेलते हुए देखा और उसकी तकनीक से चकित हो गया। मैंने अपनी पत्नी को उसे देखने के लिए कहा। अब मैंने खुद भले ही नहीं खेलता, लेकिन मुझे लगता है कि यह खिलाड़ी ठीक वैसा ही खेल रहा है जैसा मैं खेलता था। मैंने उसे टीवी पर खेलते देख कहा था कि दोनों के बीच काफी समानता है। उसकी कॉम्पैक्टनेस, तकनीक, स्ट्रोक प्रोडक्शन … यह सब एक जैसा लग रहा था।
और पढ़िए – LPL 2023: लंका प्रीमियर लीग का शेड्यूल आया सामने, 23 दिनों तक चलेगा 5 टीमों का टूर्नामेंट
‘सोने’ जितना बराबर वजनी
अब 26 साल बाद तेंदुलकर ने खुद डॉन की उस प्रशंसा पर खुलकर बात की है। ब्रैडमैन के शब्दों को याद करते हुए तेंदुलकर ने कहा कि तब उनके जैसे युवा खिलाड़ी के लिए यह बयान ‘सोने’ जितना बराबर वजनी था। हालांकि, तेंदुलकर ने उन समानताओं के बारे में बात करने से परहेज किया जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई महान ने अपने बयान में कहा था।
और पढ़िए – ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालिफाई करेगी साउथ अफ्रीका, जानिए
तेंदुलकर को इस बयान से मिली मजबूती
तेंदुलकर ने कहा- जवाब देने के लिए यह एक कठिन सवाल है। यह एक बड़ा बयान है। मैं केवल 22 वर्ष का था और इतने क्रम उम्र के पेशेवर एथलीट के लिए ऐसा कुछ सुनना सोने जैसा कीमती था। मेरे लिए यह सही नहीं होगा कि मैं इस बारे में बोलूं कि इनमें क्या समानताएं हैं। यह सब मैं उनके परिवार पर छोड़ता हूं। मुझे लगता है कि यह बयान ऐसे समय में आया जब मुझे लगा कि ‘वाह! मुझे खुद को और जोर देने की जरूरत है। यह सही समय पर आया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
35 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
48 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines