Sachin Tendulkar Reacts Team India Defeat India vs England 1st Test: भारतीय टीम का एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला है। हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम 28 रनों से हार गई। महज 231 रन का टार्गेट अचीव करने में भारत के धुरंधर बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। इस हार ने कई सवाल खड़े किए हैं। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी इस हार पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंग्लिश खिलाड़ी ओली पोप की जमकर तारीफ की।
ओली पोप ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- सबसे अच्छी कहानियां वे हैं, जिनमें अप्रत्याशित मोड़ आते हैं। ओली पोप ने अपनी टीम के लिए एक स्क्रिप्ट लिखी। सचिन तेंदुलकर के अनुसार, जब इंग्लैंड की टीम की मुश्किलें कम थीं, तब ओली पोप ने शानदार शॉट सिलेक्शन, पॉजिटिव बने रहने और बेहतरीन फुटवर्क के साथ अपनी चमक बिखेरी। खासकर पोप हमारे स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन दिखे।
तेंदुलकर ने आगे लिखा- यह निश्चित रूप से भारत की जमीं पर किसी इंग्लिश खिलाड़ी की ओर से किया गया असाधारण प्रदर्शन है। इंग्लैंड ने अच्छी तरह से संघर्ष करते हुए पहला टेस्ट जीता है। उसने इस सीरीज को काफी रोमांचक बना दिया है।
साझेदारियों के कारण ही हमें मैच गंवाना पड़ा
तेंदुलकर ने आगे भारतीय टीम की कमी पर भी बात की। उन्होंने लिखा- दूसरी पारी में 5 रन से पिछड़ने के बाद भी इंग्लैंड के खिलाड़ी 250 रन से अधिक रन जोड़ने में सफल रहे। उन साझेदारियों के कारण ही हमें मैच गंवाना पड़ा। इस टेस्ट में एक समय आगे रहने के बावजूद भारत को हार मिली। मेरे हिसाब से अगले टेस्ट मैच से पहले उसे काफी कुछ सोचने की जरूरत होगी। मेरे हिसाब से टॉम हार्टले और ओली पोप शानदार थे।
ओली पोप ने ठोके 196 रन
पहली पारी में 1 रन पर आउट होने के बाद ओली पोप ने मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए दूसरी में 196 रन ठोके। इससे इंग्लैंड को भारतीय टीम पर बढ़त मिल गई। वहीं डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 7 विकेट झटके। दोनों खिलाड़ियों को खूब प्रशंसा मिल रही है।
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: टीम इंडिया की हार पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, नहीं समझ आया कहां हुई गलती!
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सच साबित हुई केविन पीटरसन की भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पोस्ट
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
26 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines