Sachin Tendulkar Inspired Para Cricketer Amir: भारत में क्रिकेट के बहुत सारे फैंस हैं ऐसा कोई नहीं है जिसने कभी एक बार क्रिकेट न खेला हो। क्रिकेट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार क्रिकेट खेलते हुए एक पैरा क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो बेहद खास है। जिसने भी ये वीडियो देखा वो इस पैरा क्रिकेटर की तारीफ करते नहीं थक रहा है। यहां तक कि जब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ये वीडियो देखा तो वो भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सचिन तेंदुलकर ने तो इस पैरा क्रिकेटर के लिए एक मांग भी कर दी।
कौन है पैरा क्रिकेटर अमीर हुसैन लोन?
सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है वो जम्मू कश्मीर क्रिकेट पैरा क्रिकेट टीम के क्रिकेटर अमीर हुसैन लोन का है। अमीर हुसैन फिलहाल जम्मू कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। 8 साल की उम्र में अमीर का एक्सीडेंट हो गया था।
इस एक्सीडेंट में अमीर ने अपने दोनों हाथ खो दिए थे, बावजूद इसके उनका क्रिकेट प्रति ऐसा जुनून है कि वो बिना दोनों हाथों के शानदार क्रिकेट खेलते हैं। अमीर बिजबेहरा के वाघामा गांव के रहने वाले हैं। जिसने भी सोशल मीडिया पर अमीर का क्रिकेट खेलते हुए ये वीडियो देखा वो खुद को आमीर की प्रशंसा किए बिना नहीं रोक पा रहा है।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से क्यों इस्तीफा देना चाहते हैं अध्यक्ष नजमुल हसन, मीडिया में खुद स्पष्ट की वजह?
अमीर से प्राभिवत हुए सचिन तेंदुलकर
अमीर हुसैन के इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया था। जिसके बाद जब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अमीर के वीडियो को देखा तो वो उससे काफी ज्यादा प्रभावित हुए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा अमीर ने नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिया। पता चल रहा है कि उनके मन में खेल के प्रति कितना प्यार और समर्पण है। मैं ये देखकर काफी ज्यादा प्रभावित हूं। मैं एक दिन अमीर से मिलूंगा और उनके नाम की जर्सी खरीदूंगा। लाखों लोगों को प्रभावित करने के लिए धन्यवाद।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
6 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines