SA20: साउथ अफ्रीका में खेली जा रही टी 20 लीग में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में जहां युवा खिलाड़ी निकलर सामने आ रहे हैं तो वहीं कुछ सीनियर प्लेयर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। बुधवार को इस लीग के एक मैच में राशिद खान ने एक कमाल की गेंद फेंकी जिस पर बल्लेबाज Aiden Markram क्लीन बोल्ड हो गए।
राशिद ने फेंकी कमाल की यॉर्कर
दरअसल, एमआई केप टाउन बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के बीच लीग का 12वां मुकाबला खेला गया। इस लीग में राशिद खान एमआई केप टाउन की तरफ से खेल रहे हैं, उन्होंने विरोधी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान Aiden Markram का सटीक यॉर्कर पर शिकार किया।
और पढ़िए – बेटे ने लगाई विकटों की झड़ी, खुशी से झूम उठी मां, मोहम्मद सिराज की मां बोली-बेटा विश्वकप जीतना है
राशिद ने ऐसे किया मार्करम को आउट
राशिद खान अपनी टीम के लिए पारी का 9वां ओवर लेकर आए थे। उन्होंने इस ओवर की पहली ही गेंद पर मार्करम को गच्चा दिया और गिल्लियां उड़ा दीं। बल्लेबाज को हिलने तक का मौका नहीं मिला, लिहाजा मार्करम आउट होने के बाद बेहद निराश दिए। उन्होंने 14 गेंद में 12 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम ने यह मैच 2 विकेट से अपने नाम किया।
और पढ़िए – सूर्यकुमार यादव बनने चले थे Will Jacks, Alzarri Joseph ने खतरनाक गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें
मैच का हल
अगर मैच की बात करें तो एमआई केप टाउन ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बना लिए। इस तरह 2 विकेट से मार्करम की टीम ने यह मैच जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
55 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines