Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape Final: सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 का फाइनल मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाने वाला है. काव्या मारन और पार्थ जिंदल की टीमें आमने-सामने हैं. काव्या मारन की टीम तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना देख रही है, तो वहीं जिंदल की टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहती है. फैंस का सबसे बड़ा सवाल हैं कि इस मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं?
कब और कहां देखें SA20 2025-26 Final?
एसए20 2025-26 का फाइनल केपटाउन के न्यूलैंड्स में भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं 6:30 बजे मुकाबला का टॉस होगा. इस मैच को फैंस टी20 में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस इस मुकाबले का आनंद जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है.
जिसके कारण ही फाइनल मुकाबला बहुत ही मजेदार होने की उम्मीद है. केशव महाराज की प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को आसानी से ही हरा दिया था. ऐसे में उनकी टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. सनराइजर्स की टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, जॉर्डन हरमन, मैथ्यू ब्रीट्जके, जेम्स कोल्स, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को यानसेन, क्रिस ग्रीन, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, लुथो सिपामला, क्रिस्टोफर किंग, जेपी किंग, पैट्रिक क्रूगर, बेयर्स स्वानेपोल, मिचेल वैन ब्यूरेन, क्रिस वुड, लुईस ग्रेगरी, अल्लाह गजनफर
प्रिटोरिया कैपिटल्स: शाई होप (विकेटकीपर), ब्राइस पार्सन्स, कॉनर एस्टरहुइजन, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, जॉर्डन कॉक्स, रोस्टन चेज, केशव महाराज (कप्तान), लिजार्ड विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स, आंद्रे रसेल, कोडी यूसुफ, मीका ईल प्रिंस, डेनियल स्मिथ, विल स्मीड, टाइमल मिल्स, सिबोनेलो मखान्या, विहान लुबे, कीथ डडजन, जुनैद दाऊद.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की बगावत पर ICC के बाद BCCI का भी काउंटर अटैक, टीम इंडिया का दौरा किया रद्द!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines