SA20 2023: साउथ अफ्रीका में टी 20 लीग की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला एमआई केप टाउन बनाम पार्ल रॉयल्स रोचक हुआ। इस मैच में पार्ल रॉयल्स को हार मिली। इस मुकाबले में पार्ल रॉयल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेन विलास फ्लॉप रहे। 37 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 7 गेंद में महज 6 रन बनाए।
इस तरह आउट हुए डेन विलास
साउथ अफ्रीका के सीनियर खिलाड़ी डेन विलास को ओली स्टोन ने क्लीन बोल्ड किया। ओली स्टोन की तूफानी गेंद पर Dane Vilas चारों खाने चित हो गए और गेंद ने स्टंप उखाड़ फेंका। दरअसल, ओली स्टोन एमआई की तरफ से दसवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद गिरकर अंदर आई और स्टंप को उखाड़ ले गई। आउट होने के बाद विलास बेहद निराश दिखे। उनका रिएक्शन बता रहा था कि गेंद कितनी खतरनाक थी।
https://twitter.com/SA20_League/status/1612849793763516417?s=20&t=xY_0cdROH-WWi8oXwflVvQ
SA20 2023 पहले मैच का हाल
अदर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका टी 20 लीग का पहला मुकाबला एमआई केप टाउन बनाम पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया है। इस मुकाबले में पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे। जवाब में एमआई केप टाउन टीम ने 2 विकेट खोकर 15.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम किया।
डेवाल्ड ब्रेविस रहे जीत के हीरो
इस मुकाबले में एमआई केप टाउन टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस यानी बेबी एबी ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 41 गेंद में 70 रन ठोके और अपनी जीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले पार्ल रॉयल्स की ओर से विकेटकीपर बैटर जोस बटलर ने 42 गेंदों पर 51 रन बना थे, जबकि डेविड मिलर ने 42 रन का योगदान दिया। इन दोनों की पारी पर ब्रेविस ने पारी फेर दिया।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines