SA W vs PAK W: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे और टी20 सीरीज के लिए 1 अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है। इस दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में डायना बेग की वापसी हुई है। यह स्टार गेंदबाज उंगली की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रही है। दोनों टीमों के बीच 1 सितंबर से टी20 सीरीज शुरू हो रही है, जबकि 8 सितंबर से वनडे सीरीज होगी।
8 महीने बाद डायना बेग की वापसी
डायना बेग को इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लगी थी। तभी से वह टीम से बाहर चल रही हैं। वह 8 महीने बाद टीम में वापसी कर रही हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में 18 साल की शवाल जुल्फिकार को मौका मिला है। उन्हें अगले महीने होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी टीम में जगह मिली थी।
कोई 5 तो कोई 3 साल बाद कर रहा वापसी
वहीं लेग स्पिनर सैयदा अरूब शाह 3 साल बाद टी20 टीम में वासी कर रही हैं। इस खिलाड़ी ने साल 2020 में पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला था। इसके अलावा नतालिया परवेज भी 2018 के 5 साल बाद टीम में लौट रही हैं। उन्होंने वनडे टीम में भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज नजीहा अल्वी को भी टी20 टीम में जगह मिली है।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए पाकिस्तान की महिला वनडे टीम
निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, बिस्माह मारूफ, डायना बेग, फातिमा सना, गुलाम फातिमा, मुनीबा अली, नाशरा सुंधू, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), उम्म -ए-हानी और वहीदा अख्तर.
रिजर्व – नाजिहा अल्वी, नतालिया परवेज़ और तुबा हसन
पाकिस्तान टी20 टीम
निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, बिस्माह मारूफ, डायना बेग, फातिमा सना, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी।
अफ्रीका टूर का पूरा कार्यक्रम (South Africa Women tour of Pakistan, 2023)
पहला टी20- 1 सितंबर
दूसरा टी20- 3 सितंबर
तीसरा टी20- 5 सितंबर
पहला वनडे- 8 सितंबर
दूसरा वनडे- 11 सितंबर
तीसरा वनडे- 14 सितंबर
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: ‘रिजल्ट आपके हाथ में नहीं’, IND vs PAK मैच पर जडेजा ने दिया ये बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines