SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंटीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबल में साउथ अफ्रीका 257 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सेंचुरी ठोक कमाल कर दिया। उन्होंने अपने टी 20 करियर की पहली सेंचुरी लगाई। यह साउथ अफ्रीका के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे तेज दूसरी सेंचुरी है।
क्विंटन डी कॉक ने 43 गेंद में शतक ठोक रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने 43 गेंद में तूफानी शतक बनाया। वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फॉफ डु प्लेली, रिचार्ड लेवी समेत राइली रूसो को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में डेविड मिलर नंबर 1 पर मौजूद हैं, जिन्होंने सिर्फ 35 बॉल पर टी20 में शतक पूरा किया है।
साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी
- डेविड मिलर (35 बॉल)
- क्विंटन डी कॉक (43 बॉल)
- रिचार्ड लेवी (45 बॉल)
- फॉफ डु प्लेसी (बॉल 46)
- राइली रूसो (बॉल 46)
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1640005202492178434?s=20
क्विंटन डी कॉक ने बनाए 100 रन
क्विंटन डी कॉक 100 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंद का सामना किया 100 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के कूटे। अंत में Reifer ने उनका शिका किया।
इसी मैच में क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाई। इस मामले में उन्होंने खुद को पछाड़ा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक ठोक दिया, इससे पहले वह साल 2020 में 17 गेंद में इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगा चुके हैं।
और पढ़िए – SA vs WI: जॉनसन चार्ल्स ने 39 बॉल में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड, गेल को भी पछाड़ा
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बनाए हैं। इस टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 7 ओवर में 115 रन बना चकी थी। फिलहाल क्रीज पर रीजा हैंड्रिक्स 56 जबकि राइली रूसो 4 रन बनाकर नाबाद हैं। साउथ अफ्रीका को यहां से जीत के लिए 52 बॉल पर 93 रनों की दरकार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines