SA vs WI 3rd T20I: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ ने 2-1 से कब्ज़ा कर लिया। वेस्टइंडीज़ ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज़ अपने नाम की। टी20 सीरीज़ का तीसरा मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 5 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की आंखों के सामने से मैच छीन लिया।
स्टंप में घुसी जोसेफ की गेंद, हैरान रह गए पार्नेल
वेस्टइंडीज के धाकड़ गेंदबाज अल्जारी जोसेफ लगातार अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टीम जब परेशानी में थी तो वे धारदार गेंदबाजी करने आए और एक-एक करके सभी शानदार बल्लेबाजों के विकेट ले लिए। उन्होंने इस मैच में कुल 5 विकेट झटके और आखिरी शिकार वेन पार्नेल को बनाया जो कि खड़े रह गए और गेंद स्टंप में घुस गई।
और पढ़िए – ‘उसने Cricket Kit खरीदने के लिए दूध पैकेट तक बेचे हैं’, रोहित को लेकर इस दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल 2 विकेट लेने के बाद अपना आखिरी ओवर डालने के लिए अल्जारी जोसेफ एक बार फिर से 19वें ओवर में आए और एक साथ तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पहले रिजा हेन्रिक्स और हेनरी क्लासेन को आउट किया वहीं बाद में पांचवी गेंद पर अचानक लेंथ बदली और यॉर्कर डाली जो कि सीधे स्टंप में घुस गई और पार्नेल हिल भी नहीं पाए।
https://twitter.com/cricket_kida1/status/1640896194493960192
और पढ़िए – IPL 2023: पृथ्वी शॉ को मिला BCCI के पूर्व अध्यक्ष का समर्थन, गांगुली बोले-टीम इंडिया में लौटने को तैयार है
मैच का लेखा-जोखा
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन बोर्ड पर लगाए। इसमें 9वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रीज़ा हेंड्रिक्स ने 44 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
28 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
56 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines