Suryakumar Salman Agha: एशिया कप 2025 के फोटोशूट के लिए सभी कप्तानों ने एकजुट होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शुरुआत से ही पाकिस्तान के कैप्टन सलमान आगा से दूरी बनाते हुए दिखाई दिए। स्काई ने पड़ोसी मुल्क के कैप्टन को फुल नजरअंदाज किया और वह राशिद खान के बगल में बैठे हुए दिखाई दिए।
कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद सूर्या राशिद खान से गले मिले, तो बाकी कप्तानों के साथ भी बातचीत की। पाकिस्तान के कैप्टन सलमान आगा भी सूर्यकुमार से मिलने और बात करने के लिए बेताब दिखाई दिए। हालांकि, सूर्या महज औपचारिकता पूरी करके आगे निकल गए। स्काई ने अपने ही अंदाज में पाकिस्तान के कैप्टन को सरेआम बेइज्जत कर डाला।
हाथ बढ़ाकर इंतजार करते रहे सलमान आगा!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद सूर्या राशिद खान से गले मिलते नजर आए। वहीं, बाकी कप्तानों के साथ भी भारतीय कैप्टन पूरी गर्मजोशी के साथ मिले। इस बीच, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को एक किनारे खड़े हुए देखा गया। स्काई के स्टेज से उतरते ही सलमान ने सूर्यकुमार की तरफ हैंडशेक के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
पड़ोसी मुल्क के कप्तान हाथ बढ़ाकर आगे खड़े दिखाई दिए, जबकि सूर्यकुमार ने सलमान को कोई भाव नहीं दिया। सूर्या ने सिर्फ औपचारिकता के लिए सलमान से हाथ मिलाया और फौरन आगे की तरफ बढ़ गए। भारतीय कप्तान का यह रवैया देखकर सलमान आगा का चेहरा भी पूरी तरह से उतर गया, जो वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: महामुकाबले में होगा पाकिस्तान का हाल बेहाल! कप्तान सूर्या ने दे डाली है खुली वॉर्निंग
दूरी बनाते दिखे कप्तान सूर्या
सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान से दूरी बनाते हुए दिखाई दिए। स्काई सलमान आगा के बगल में भी नहीं बैठे और उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान असलंका और राशिद खान के बीच में बैठने का फैसला लिया। सूर्या ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को खुली वॉर्निंग भी दे डाली।
रिपोर्टर ने कैप्टन से जब पूछा क्या भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन की वजह से प्लेयर्स को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने के लिए कोई खास निर्देश दिए गए हैं? इस पर सूर्या ने जवाब देते हुए कहा, “आक्रामता तो हमेशा ही रहती है जब हम फील्ड पर उतरते हैं। बिना एग्रेशन के आप क्रिकेट नहीं खेल सकते हो। मैं कल से क्रिकेट खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं।”
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश! हार के बावजूद उपविजेता होगा ‘मालामाल’
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines