Ruturaj Gaikwad: दिलीप ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में शतक जड़कर रुतुराज गायकवाड़ ने सिलेक्टर्स को फॉर्म में वापसी का पैगाम भेज दिया है। वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए रुतुराज ने दबाव में कमाल की पारी खेली। रुतुराज जब मैदान पर उतरे, तो टीम 10 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद रुतुराज ने तीसरे विकेट के लिए आर्या देसाई के साथ मिलकर 82 रन जोड़े और टीम को मुश्किल से निकाला। रुतुराज ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अपना शतक पूरा किया। टी-ब्रेक तक रुतुराज 121 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
रुतुराज बने संकटमोचक
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से फ्लॉप रहे और महज 4 रन बनाकर चलते बने। वहीं, हार्विक देसाई महज एक बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। 2 विकेट 10 के स्कोर पर गिरने के बाद रुतुराज गायकवाड़ मैदान पर उतरे। रुतुराज ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। आर्या के साथ अर्धशतकीय पार्टनरशिप जमाने के बाद रुतुराज ने श्रेयस अय्यर संग मिलकर भी अहम साझेदारी निभाई। अय्यर 28 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, रुतुराज एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए 131 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। टी-ब्रेक तक रुतुराज 157 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन बना चुके हैं। अपनी इस पारी में दाएं हाथ का बल्लेबाज 16 चौके जमा चुका है। इंजरी से लौटने के बाद रुतुराज ने इससे पहले बुची बाबी टूर्नामेंट में भी शतकीय पारी खेली थी।
शम्स मुलानी भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 18 रन बनाकर आउट हुए। रुतुराज की उम्दा पारी के चलते वेस्ट जोन की टीम टी-ब्रेक तक 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 237 रन लगा चुकी है। रुतुराज का साथ तनुश कोटियान 26 रन बनाकर दे रहे हैं। गेंदबाजी में खलील अहमद 2 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि दीपक चाहर की झोली में एक विकेट आया है।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
36 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines