नई दिल्ली. पिछले बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 में भी लोगों के पसंदीदा टीम के रूप में टूर्नामेंट का आगाज करेगी। साल की शुरुआत में धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी। माही की अगुवाई में सीएसके की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है। मैदान में धोनी की कप्तानी का जलवा भी देखने को मिल रहा है, लेकिन इस सीजन के बाद अब शायद ही वह अगले सीजन में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। वजह उनकी मौजूदा उम्र 42 साल है।
भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को धोनी के बाद भविष्य के कप्तान पर ध्यान देना होगा। अश्विन के अनुसार युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई का अगला कप्तान बनाया जा सकता है। यही नहीं उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के आईपीएल संभावनाओं के बारे में भी बात की है। सीएसके ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है।
यह भी पढ़ें- एबी डिविलियर्स ने बताई RCB की क्या है कमजोरी? इन्हीं वजहों से टीम नहीं जीत पा रही है ट्रॉफी
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, ‘जैसा कि अंबाती रायुडू ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में कहा है, सीएसके आगामी नीलामी में जिन कमियों को भरने की कोशिश करेगी, वह है कप्तानी। मेरा मानना है ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के अगले कप्तान बनने जा रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘बेन स्टोक्स को भी सीएसके ने इसी नजरिए से टीम में शामिल किया था। यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह एक गुणवान कप्तान हैं। सीएसके हमेशा से ही अनुभव को महत्व देती आई है। आगामी नीलामी में वह शार्दुल ठाकुर के लिए वापिस जा सकते हैं।’
अनुभवी स्पिनर ने आगे कहा, ‘एक और बात जो टीम के दिमाग में चल रही होगी, वह यह है कि धोनी के बाद टीम का विकेटकीपर कौन होगा। ऐसे अफवाहें चल रही थीं कि सीएसके एक खिलाड़ी के लिए ट्रेड करने जा रही है। मैं उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताना चाहूंगा। क्योंकि मैं आईपीएल के एक टीम से जुड़ा हुआ हूं।
बता दें आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी से पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रीटोरियस और काइल जैमीसन जैसे कुछ बड़े नामों को रिलीज कर दिया है। पांच बार की आईपीएल विजेता के पर्स में 31.4 करोड़ रुपये हैं। बताया जा रहा है आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है।
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
36 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines